इंदौर। आदिवासीयों का प्रसिद्ध पर्व भगौरिया इस बार 1 मार्च से 7 मार्च तक भरेगा। झाबुआ और आलिराजपुर के भगौरिया हाट बाजार प्रसिद्ध है, इन हाट बाजारों में बड़ी संख्या मेें विदेशी पर्यटक, फोटोग्राफर, दर्शक और राजनैता, अधिकारी, पत्रकार बड़ी संख्या में पहूंचते है। तो आईये जानते है इस बार कहां पर किस तारीक को भगौरिया मेला भरेगा।
झाबुआ और आलिराजपुर दोनों जिलों को मिलाकर 60 स्थानों पर भगौरिया मेले भरेगें :
- 1 मार्च, बुधवार 2023 : चांदपुर, बरझर, बोरी, उमरकोट, माछलिया, करवड, बोडायता, कल्याणपुरा, खटाली, मदरानी एवं ढेकल, मथवाड में भगौरिया हाट भरेगा।
- 2 मार्च, गुरूवार 2023 : फूलमाल, सोंडवा, जोबट, पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई एवं चैनपुरा मेें भगौरिया हाट भरेगा।
- 3 मार्च, शूक्रवार 2023 : भगोर, बेकल्दा, मांडली, कालिदेवी, कट्ठीवाड़ा, वालपुर एवं उदयगढ में भगौरिया हाट भरेगा।
- 4 मार्च, शनिवार 2023 : उमराली, बामनिया, झकनावदा, मेघनगर, राणापुर, नानपुर एवं बलेडी में भगौरिया हाट भरेगा।
- 5 मार्च, रविवार 2023 : झाबुआ, झकतला, झीरण, ढोलियावाड, रायपुरिया, सोरवा, आमखूंट, काकनवानी, कनवाडा एवं कुलवट में भगौरिया हाट भरेगा।
- 6 मार्च, सोमवार 2023 : आलिराजपुर, भाभरा, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बडागुडा एवं मेडदा मेें भगौरिया हाट भरेगा ।
- 7 मार्च, मंगवाल 2023 : बखतगढ, आंबुआ, अंधारवाड, पिटोल, खरडू, थांदला, तारखेडी एवं बरवेट मेें भगौरिया हाट भरेगा।