✎ दिलीप सिंह
झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर 2025 को झाबुआ जिले के पेटलावद में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के पेटलावद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में प्रदेश केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कुंवर विजय शाह और सांसद अनीता नगर सिंह चौहान तथा भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्तिथ थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेटलावद से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया। सुश्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री का तीर कमान एवं झुलड़ी पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पेटलावद में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की जब हम लाड़ली बहनों को सम्मान राशि देते है तो कोंग्रेसियों के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के लोग कहते है की भाजपा के पैसों से प्रदेश में बहनें दारू पी जाती है। कांग्रेस बहनों को अपमानित कर रही है, प्रदेश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
दिवाली के बाद बहनों को 1500 रूपये की राशि दी जाएगी। 2028 तक यह राशि बढ़ाकर 3000 रूपये की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भैंसोला में पीएम मित्र पार्क का उद्धघाटन करेंगे। इस उद्योग के आने से क्षेत्र में कपास की खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश एवं विश्व का सशक्त नेता बताते हुए कहा की भारत आज विश्व में अपनी पहचना बना रहा है। आपने कहा की नवरात्री से GST कम हो जाएगा। इसलिए स्वदेशी वस्तु अपनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा की शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने आ रहा हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने पेटलावद ब्लास्ट कांड की बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा की झाबुआ के किसान मेहनती है पेटलावद के टमाटर विदेश में जा रहे है। झाबुआ विकास की नई गाथा लिख रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें :
- लाडली बहना योजना : 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में 320.89 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर।
- गैस रिफिल सब्सिडी: 31 लाख से अधिक बहनों को 450 रुपये में गैस रिफिल की राशि का अंतरण, कुल 48 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि।
- विकास कार्य: 345.34 करोड़ रुपये की लागत वाले 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।
- पुस्तक विमोचन: "झाबुआ के संजीवक" पुस्तक का विमोचन, जिसमें जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा ज्ञान का दस्तावेजीकरण।
- दिव्यांगजनों को वाहन: 11 दिव्यांग हितग्राहियों को चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साइकिल का वितरण।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।