श्रावण सोमवार के अवसर पर एक रात में खिले 7 ब्रह्मकमल


✎ दिलीप सिंह

इंदौर। हिमालय में साल भर में एक बार खिलने वाला ब्रम्ह कमल दिनांक 13 जुलाई की रात्री में इंदौर शहर के सिलिकॉन सिटी के निवासी अरूण कुमार सोनी के घर खिला। एक दो नहीं बल्कि पूरे सात ब्रम्हकमल के पुष्प खिले।

सोनी के यहां पर ब्रम्हकमल के चार से पांच पोधे है और हर साल एक बार ये खिलते है, इस बार रविवार की रात्री और श्रावण सोमवार के दिन ये ब्रम्हकमल पुष्प खिले। इस पुष्प के खिलने से वातावरण सुंगधित था वहीं रात्री में पुष्प की पूजा अर्चना की गई और प्रात: 5 बजे इन्हे भगवान भोलेनाथ को सर्मित किया गया।

भगवान विष्णु ने भोलेनाथ को अर्पित किए थे ब्रम्हकमल

ब्रम्हकमल पुष्प हिमालय में ही खिलता है और यह दुर्लभ पुष्प होता है। भगवान शिव को सफेद ब्रम्हकमल का पुष्प अति प्रिय है, भगवान विष्णु ने एक हजार ब्रम्हकमल पुष्प चढ़ाकर शिव को प्रसन्न किया था और सुदर्शन चक्र भगवान शिव से प्राप्त किया था। इस फूल के कई औषधिय गुण है और यह जिस घर में उगता है वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है, यह फूल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अति शुभ और धन्य धान्य की प्राप्ति कराने वाला होता है।
Previous Post Next Post