नरेन्द्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश संगठन में बडा फेरबदल कर सकत है। राजनैतिक सूत्रों की माने तो नरेन्द्र सिंह तोमर और  कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढाये जाने के बाद वे जल्दी ही अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करने वाले है जिसके तहत मध्यप्रदेश में इन दोनों नेताओं को केंद्र से वापस भेजा जा सकता है। 

भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बने तीन साल हो चुके है और उनका कार्यकाल अभी तक नहीं बढाया गया है ऐसे में माना जा रहा है कि उनको बदला जा सकता है। भाजपा संगठन प्रदेश मेें किसी आदिवासी चेहरे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की संभावनाओं को तलाश रही है। 

देखना होगा जेपी नड्डा अपनी नई कार्यकारिणी में प्रदेश के किन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति में और किन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति से मध्य प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी देते है क्यों कि साल 2023 में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलगांना, आंध्रप्रदेश में चुनाव होना है तीन पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव हो रहे है इस प्रकार से इस साल 9 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होना है। इन्ही चुनावों से 2024 के चुनावों में केंद्र सरकार का भविष्य भी तय होगा।  


Previous Post Next Post