मोहन सरकार का एक साल हुआ पूरा, मुख्यमंत्री ने निभाई बड़ी भूमिका

✎ दिलीप सिंह

भारतीय जनता पार्टी की देश की राजनीती में इन दिनों तेजी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कद बडा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कई प्रदेशों में जीत के बाद अपने मुख्यमंत्री बदले इनमें मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उड़ीसा आदि राज्य प्रमुख रहे। लेकिन इन राज्यों के मुख्यमंत्रीयों में अधिकाशं मुख्यमंत्री अपने राज्यों तक ही सिमित रहे है, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सक्रियता के चलते उन्होंने अपना स्थान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजनीती में बनाने में सफलता प्राप्त की है जिसके चलते डॉ. मोहन यादव को राज्यों के विधानसभा के होने वाले चुनावों में स्टार प्रचारकों की प्रमुख नेताओं में भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

देश में यादव मतदाताओं को साधने में डॉ. मोहन यादव की भूमिका बड़ी अहम होती जा रही है। वहीं उनकी नेतृत्व क्षमता भी प्रदेश में तेजी से उभरी है जिसके चलते मुख्यमंत्री की प्रशासनिक पकड़ भी तेजी से मजबूत होती जा रही है। जिसके चलते प्रदेश में आज तक बीना मुख्यमंत्री की मंशा के विरुद्ध किसी भी अधिकारी, कर्मचारीयों के स्थानांतरण नहीं हो पा रहे है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री एक मात्र छत्रप नेता बनकर उभर रहे है, प्रदेश में मंत्रिमंडल के साथी भी किसी प्रकार से उनके प्रति मुखर नहीं हो पाये है। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में तेजी से अग्रसर भी हो रहे है प्रदेश में उद्योगों के लिये निवेश हो या प्रदेश के विकास के रोड मैप हो मुख्यमंत्री उस पर ध्यान देकर कार्य कर रहे है। प्रदेश में अब रिक्त पडे सरकारी विभागों में भी नौकरीयां देने के लिये मुख्यमंत्री ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। तथा प्रदेश में एक लाख लोगों को सरकारी भर्ती में नौकरीयां देने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खातों में 1250 रू. प्रति माह देने के शिवराज सिंह सरकार के फैसलें को भी लागू रख कर लाडली बहनों का लाडला भाई बनने में सफलता अर्जित की है और अब प्रदेश में गीता जंयती से नगर पालिकाओं में गीता भवनों की स्थापना का कार्य कर धर्म रक्षक होने की दिशा में भी कदम बडा दिये है। आने वाले समय में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिये भी दूरर्शिता अपनाते हुए अभी से ही रोडमैप तैयार कर तैयारियों को अमली जामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिये है।

मेट्रो रेल लाईनों के लिये भी काम की गति को बढ़ावा दिया जा रहा है, प्रदेश में कई क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है और अब आदिवासी क्षेत्र आलिराजपुर के छकतला गांव में हिरा उद्योग की स्थापना का कदम प्रदेश में आदिवासी विकास के लिये मिल का पत्थर साबित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की इन्ही लोक कल्याणकारी नितियों के चलते मुख्यमंत्री प्रदेश में जहां लोकप्रियता हासिल कर रहे है वहीं भारतीय जनता पार्टी के केंन्द्रीय नेतृत्व की भी पहली पंसद बन कर उभरे है।

Previous Post Next Post