प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ में की विशाल जनसभा, प्रदेश को दी 7550 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगत



दिलीप सिंह वर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ। मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनने के बाद प्रदेश के दौरे पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में जनजातिय सम्मेलन को संबोधित करने आए इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लिये 7550 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकापर्ण किया तथा क्रांतिसूर्य टंटया मामा भील विश्वविद्यालय की स्थापना का लोकापर्ण भी किया ये विश्वविद्यालय खरगौन में बनकर तैयार है। इसकी लागत 170 करोड रूपये है। प्रधानमंत्री मोदी ने रतलाम और मेघनगर के रेल्वे स्टेशन के कायाकल्प हेतु भी कार्यो का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनजातिय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा झाबुआ का गुजरात से अटूट रिश्ता जुडा हुआ है। आपने होली के पूर्व भरने वाले भगौरिया हाट बाजारों के लिये शुभकामनाऐं भी दी। आपने कहा की मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और डबल स्पिड से विकास के कार्य कर रही है। आपने कहा की लोग कह रहे है कि मोदी झाबुआ से लोकसभा चुनाव का आगाज करने आये है लेकिन मेैं तो प्रदेश व आदिवासी जनता का आभार व्यक्त करने आया हूं। क्योंकि प्रदेश की जनता ने प्रदेश मेें भाजपा की सरकार बनाकर भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपने कहा की अब तो विपक्ष के लोग भी कहने लगे है अबकी बार 400 पार मोदी फिर एक बार।

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया की अकेले भाजपा 370 सिटे जितेगी और एनडीए 400 पार करेगी। आपने लोगों से अपील की की वे अपने-अपने बूथों पर पिछली बार से 370 वोट और अधिक डलवाये ताकि देश मेें भाजपा 400 का आंकडा पार कर जाये। आपने कहा की राम मंदिर में भगवान राम लाल की स्थापना के समय ही देश की जनता ने अपना आर्षिवाद और देश का मूड बता दिया है। आपने कहा की मध्य प्रदेश मेें 2023 में कांग्रेस की छुट्टी हुई और 2024 में लोकसभा में पूरी तरह से सफाया हो जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा की कांग्रेस ने हमेशा से आदिवासीयों का उपयोग वोट बैंक के रूप में किया है कभी भी आदिवासीयों के विकास हेतु काम नहीं किया है। आदिवासीयों के प्रति कांग्रेस का रवैया नफरत भरा रहा है। आपने कहा की स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आदिवासीयो की चिंता की और आदिवासीयों के लिये अलग से मंत्रालय बनाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब गांव-गांव जाकर आदिवासी बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिये उन्होनें माता पिताओं से भीक्षा मांगी है। आपने कहा की हमने बडी संख्या में एकलव्य स्कूल खोलकर आदिवासी बच्चों की शिक्षा की चिंता की है। आदिवासीयों में सिकल सेल बिमारी की रोकथाम के लिये भी भाजपा की सरकार काम कर रही है। आपने मंच से एक छोटे बच्चे को हाथ हिलाते हुए देखकर कहा की मुझे तुम्हारा स्नेह मिल गया है। अब हाथ मत हिलाओं तुम्हारा हाथ दुखने लगेगा। छोटे बच्चे को उसका पिता कंधे पर बिठा कर प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आया था।

आपने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा की कांग्रेस अपने पापों के दलदल में बुरी तरह से फंस चुकी हे वो और उसके साथी दल देश में लोगों को झूठ परोस रहे है। कांग्रेस की ऑक्सीजन लूट और फूट है इसे हमें खत्म करना होगा देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस को जनता ने हराकर उसके लूट के रास्ते बंद कर दिये है इसलिये वे लोगों में फूट डालने की कोशिश करने में लगी हुई है। आपने कहा की देश कांग्रेस की हरकते देख रहा है। कांग्रेस आदिवासियों से नफरत करती है इसलिये देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति को हराने के लिये कांग्रेस ने भरपूर कोशिश की थी। देश में आदिवासी कलाकारों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में तथा स्वयं सहायता समूहो को मजबूत करने के लिये काम किये जा रहे है कृषि के क्षेत्र में नमो ड्रोन भी शीघ्र ही आदिवासी क्षेत्रों में भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। उन्हे झूलडी, पगड़ी पहनाई गई और तीरकमान भेंट किये गये। प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में मंच तक लोगों के बीच से होकर आये। जनजातिय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के झाबुआ, आलिराजपुर, धार, बडवानी, खरगौन, रतलाम, पेटलावद, थांदला, गुजरात और राजस्थान के सीमा वर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग और जनजाति नेता, सांसद, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि बडी संख्या में पहूंचे थे।

जनजातिय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, फग्नसिंह कुलस्ते, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा, प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, वन मंत्री नागरसिंह चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचाल खरगौर बडवानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने किया और आभार अशोक नेत्री ने जनजाति मोर्चा की और से माना। इस अवसर में हजारों की संख्या में आदिवासी जन समूह उपस्थित था।

Previous Post Next Post