यादगार रहा साल 2024, भारत की प्रगति और उपलब्धियों ने रचा इतिहास

साल 2024 समाप्ती की ओर है और नया साल 2025 का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बीता हुआ साल 2024 देश, दुनिया के लिये कैसा रहा, भारत के लिये कैसी उपलब्धियां रही। इन्ही बातों पर आईये नजर डालते है।

✎ दिलीप सिंह

  • भारत के लिए साल 2024 की शुरूआत भगवान रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ हुई। 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्रीराम जन्म भूमितीर्थ क्षेत्र में किया गया। भगवान रामलला की बाल्य रूप विग्रह एवं बड़ी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में की गई। 500 साल के लंबे संघर्ष, त्याग व तपस्या के बाद धूम धाम से भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा जब 22 जनवरी 2024 को की गई तो पूरा देश झूम उठा। करोडों, सनातनियों में खुशी की लहर दौड़ गई। साधु, संन्यासीयों, देश के लब्ध प्रतिष्ठीत जनों एवं जनता जनार्दन भगवान के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने अयोध्या धाम पहूंचे। पूरे देश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को धूम धाम से मनाया गया।

  • राजनीतिक दृष्टिकोण से देखे तो भारत में 2024 का साल बड़ा निर्णायक सिद्ध हुआ। जब देश में लोकसभा के चुनाव जून 2024 में संम्पन हुए। भारतीय जनता पार्टी और इंडिया घटक दलों ने इस चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ा। भाजपा ने इस चुनाव में 400 पार का नारा दिया वहीं विपक्षी गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए चुनाव लड़ा। परिणाम मिला जुला रहा, लेकिन भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने में सफल रहे। राजनैतिक दृष्टि से नजर दौड़ाएं तो इन चुनावों में भाजपा को 543 में से महज 240 सिटों पर संतोष करना पडा, वहीं कांग्रेस को 99, समाजवादी पाटी को 37, तुणमूल कांग्रेस को 29, डीएमके को 22, तेलगु देशम को 16, जेडीयू को 12, शिवसेना उद्धव को 9, शिवसेना शिदें को 7 एवं अन्य को 58 सिटें मिली। भाजपा ने डीटीपी और जेडीयू के सहयोग से केंद्र में सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की। वहीं देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को अच्छी सफलता प्राप्त हुई और उसने उडिसा, हरियाणा और महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई जबकी झारखंड में जेएमएम की एवं जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सरकार बनाई।

  • क्रिकेट के क्षेत्र में भारत के लिये 2024 का साल बड़ा ही महत्वपूर्ण रहा जबकि भारत ने विश्व कप जीता। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जून में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा और सभी मैच जीतते हुए विश्व रिकार्ड अपने नाम किया, वहीं 200 प्लस का स्कोर बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम किया। भारत ने साल 2024 में 26 टी20 वर्ल्ड मैच खेले और 24 में जीत दर्ज की सिर्फ दो मेचों में उसे हार का सामना करना पडा। भारत को इस साल विश्व क्रिकेट अध्यक्ष का पद भी प्राप्त हुआ, इस प्रकार से साल 2024 का समय भारत के लिये ऐतिहासीक रहा।

  • पेरिस में 2024 में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन खराब रहा और वह विश्व के देशों में 71 स्थान पर रहा भारत को मात्र 6 पदकों से ही संतोष करना पडा। भारत को पहला पदक 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने कांस्य पदक दिलाया, इसके बाद उन्होंने डबल्स में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर इसी स्पर्धा में मिश्रित टीम का कांस्य पदक जीता, स्वपिनिल कुशाले ने रायफल पुरूष 3 पोजिशन में कांस्य पदक के साथ भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया, भारत ने हॉकी में कड़े मुकाबले में स्पेन को 2-1 हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में निरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता। इसी तरह से भारत के अमन सेहराव ने पुरूषों की 57 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में फ्रीस्टाईल में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार से भारत ने ओलपिंक में 6 पदक अपने नाम किये। 140 करोड़ के आबादी वाले देश में ओलपिंक खेलों में भारत का यह प्रदर्शन काफी निराशा जनक रहा।

Previous Post Next Post