85 दिनों के बाद फिर से खुलने जा रहे खाटूश्याम मंदिर के कपाट


सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले में विश्व विख्यात खाटूश्याम का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां दिन प्रतिदिन लाखों भक्तों का दर्शन के लिये तांता लगता है। मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों को सुलभ एवं सुगम दर्शन के लिये विगत दिनांक 13.11.2022 से श्रीश्याम मंदिर खाटूश्याम जी को आम दर्शन हेतु बंद किया गया था, जो कि अब एक बार फिर भक्तों के लिये खुलने जा रहा है।

दिनांक 6 फरवरी 2023 को सांय 4.15 बजे से श्रीश्याम मंदिर खाटूश्याम के कपाट आम दर्शनार्थीयों हेतु खोले जा रहे है। जिसकी उक्त जानकारी मंदिर कमेटी खाटूश्याम द्वारा दी गई है। लगभग 85 दिनों के उपरांत एक बार फिर से खाटूश्याम मंदिर भक्तों के लिए खुलने जा रहा है, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्था की गई है।

दर्शनार्थीयों से अपिल की गई है कि वे व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें। मंदिर कपाट पुन: खुलने को लेकर श्याम भक्तों में अपार ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में भक्त खाटूश्याम के दर्शनार्थ सीकर पहूंचने लगे है।

Previous Post Next Post