संपादक, दिलीप सिंह वर्मा
भोपाल। आज मध्यप्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। डॉ. मोहन यादव के इस मंत्रिमंडल में रतलाम संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सिटों में से तीन रतलाम, पेटलावद व आलिराजपुर विधानसभा को मंत्री मंडल में स्थान देकर भाजपा ने यह कोशिश की है की इस संसदीय सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पकड को मजबूत रखा जाए और आदिवासी वोट बैंक उसके हाथ से खिसक नहीं सकें। इसे मोदी-शाह का लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी वोट बैंक पर पकड बनाये रखने और आदिवासी क्षेत्रों की लोकसभा सीटों को साधने व आदिवासीयों के प्रति भाजपा का झुकाव के रूप में भी देखा जा रहा है।
सुश्री निर्मला भूरिया
सुश्री निर्मला भूरिया को राजनिति अपने पिता स्व.सांसद दिलीप सिंह भूरिया से राजनिति विरासत के रूप मेें मिलि। सुश्री भूरिया स्नातक पडी और कृषि कार्य करती है। निर्मला भूरिया 1983 में पहली बार झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई उसके बाद वे 1998,2004,2013तथा 2023 मेें पांचवी बार विधायक चुनी गई है। सुश्री निर्मला भूरिया को एक बार 2008 में प्रदेष मेें राज्य मंत्री लोक स्वासथ्य एवं परिवार कल्याण के रूप मेें कार्य करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। इसके बाद अब एक लंबे अंतराल के बाद डां.मोहन यादव मंत्रिमंडल में सुश्री निर्मला भूरिया को केबिनेट मंत्री के रूप में स्थान मिला है।
चेतन्य कश्यप
चेतन्य कश्यप पिता अशोक कुमार कश्यप रतलाम शहर से तीसरी बार विधायक का चुनाव जीते है। 64 साल के कश्यप 2013, 2018 व 2023 में लगातार तिसरी बार के विधायक चुने गये है ये कश्यप उद्योगपति है। कश्यप ने घोषणा की है की वे सरकार से किसी प्रकार का लाभ नहीं लेंगे और इसलिये उन्होनें अपने वेतन, भत्ते, पेंशन आदि सरकार के खजाने में जमा कराने की घोषणा भी कि है। रतलाम शहर से हिम्मत कोठारी के बाद एक लंबे अंतराल में चेतन्य कश्यप के रूप में केबिनेट मंत्री बनाया गया है।
नागर सिंह चौहान
नागर सिंह चौहान आलिराजपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक चुने गये है। इसके पूर्व नागरसिंह चौहान 2003, 2008, 2013 व अब 2023 में विधायक चुने गये है। नागर सिंह शिक्षित युवा व एक कृषक है। नागर सिंह चौहान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर है, इन्हे भी पहली बार मंत्री मंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।