सावन मास की शुरुआत हो चुकी है सावन के इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है क्युकी यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। जैसा की आप सभी जानते है इस वर्ष सावन मास के साथ अधिक मास (पुरषोत्तम मास) भी है जिस वजह से सावन मास का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार सावन का यह पवित्र महीना दो माह का होगा, यानि शिव भक्तों के लिए भगवान शिव की भक्ति हेतु अधिक समय मिलेगा।
सावन मास में भगवान भोलेनाथ की प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है जिसका विशेष महत्व भी है। वही भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने का अधिक महत्व रहता है लेकिन सावन मास में बेल पत्र मिला कठिन हो जाता है। लेकिन आप इसकी चिंता न करें हम आपको एक उपाय बताने जा रहे है जिससे आपकी समस्या का हल आपको मिल सकता है।
अगर बेल पत्र नहीं मिल पा रहा है तो आप भगवान शिव को चांदी से बना बेलपत्र भी अर्पित कर सकते है। सावन के पवित्र महीने में चांदी का बेलपत्र ला कर इसे प्रतिदिन गंगाजल या साफ पानी से धोकर भगवान शिव को चढ़ा सकते है। इससे भोलेनाथ शिव भक्तों पर प्रसन्न होते है। वही सावन माह में भगवान शिव के शिवलिंग पर केसर के दूध से अभिषेक करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते है और भक्तों को आशीर्वाद देते है।