जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 9 के उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की जीत


दिलीप सिंह वर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ। मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में जिला पंचायत सदस्य हेतु उपचुनाव संम्पन्न हुए जिसके नतिजे आज आए। चुनाव नतीजों में कांग्रेस की काली बाई वसुनिया ने 339 मतों से जीत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत झाबुआ के चुनाव में इस वार्ड से पूर्व में जयस की रेखा निनामा ने जित दर्ज की थी लेकिन पिछले दिनों हुए शिक्षक संवर्ग में उनकी नियुक्ति हो जाने पर रेखा निनामा ने जिला पंचायत के सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया था। 

फलस्वरूप थांदला तहसील के इस वार्ड क्रमांक 9 पर उपचुनाव करवाये गये। इस चुनाव मेें कांग्रेस की कालि छगन वसुनिया को 8690 मत मिले जबकि भाजपा की किरण देवदा को 83351 मत प्राप्त हुए। जयस की प्रत्याक्षी पारू बहादुर कटारा को 3851 तथा निर्दलिय भावना संजय निनाम को 952 व कांग्रेस की बागी मीरा वसुनियाको 1552 तथा नोटा को 726 मत प्राप्त हुए।

पिछले चुनाव में जहां जयस ने इस सीट पर जित दर्ज की थी इस बार जयस यहां से तिसरे नंबर पर खिसक गया। विधानसभा चुनावों के ऐन पहले जिला पंचायत के वार्ड हेतु हुए इस उपचुनाव ने थांदला विधानसभा सीट को लेकर यह संदेश दे दिया है कि थांदला में कांग्रेस की पकड मजबूत है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां का मतदाता कांग्रेस के साथ जा सकता है। थांदला क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक विरसिंह भूरिया ने जित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दावा किया है की आदिवासी झाबुआ जिले की तिनों सिटों पर एक बार फिरसे कांग्रेस ही विधानसभा चुनावों में परचम फहरायेगी। ज्ञातव्य है कि थांदला से ही सोनल जसंवत भाभर झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष भी है।
Previous Post Next Post